spot_img

East Champaran : फर्जी फेसबुक अकाउंट बना ठगी करने वाला आरोपित गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण : फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर ठगी करने के आरोपित जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के रहनेवाला करण कुमार साह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है,जिसमें उक्त फेसबुक अकाउंट पाया गया जिससे धमकी देकर पैसा मांगा गया था।

एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि 12 जून को मोतिहारी साइबर थाना में फर्जी फेसबुक अकांउट बनाकर ठगी करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। खोजबीन के लिए मुख्यालय डीएसपी व साइबर थानाध्यक्ष सतीश सुमन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को मोबाइल के साथ बंजरिया थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। ।

Explore our articles