spot_img

Sonipat : पानीपत-नई दिल्ली सवारी गाड़ियों की समय सारिणी में बदलाव

सोनीपत : रेलवे की ओर से पानीपत से नई दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (04450) के संचालन के लिए नई समय सारिणी जारी की गई है। इस ट्रेन से नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सोनीपत स्टेशन पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। 27 अगस्त से नई समय सारिणी लागू हो जाएगी।

सवारी गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित समय से 25 मिनट पहले आएगी। होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस के परिचालन का विस्तार आगरा छावनी तक करने की वजह से इसके समय में परिवर्तन किया गया है। लेकिन होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस का ठहराव सोनीपत रेलवे स्टेशन पर नहीं है।

पानीपत-नई दिल्ली पैसेंजर ट्रेन (04450) को बादली स्टेशन पर 20 मिनट के लिए रोका जाएगा। बादली स्टेशन पर होशियारपुर-आगरा कैंट एक्सप्रेस (14012) की क्रॉसिंग की जाएगी। इसके बाद बादली स्टेशन से सवारी गाड़ी को नई दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। पानीपत-नई दिल्ली पैसेंजर ट्रेन (04450) फिलहाल सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सुबह 6.01 बजे पहुंचती है। अब 27 अगस्त से यह सुबह 5.36 बजे ही आया करेगी। उत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दीपक कुमार ने बताया कि रेलवे की ओर से नई समय सारिणी जारी की गई है।पानीपत-नई दिल्ली पैसेंजर ट्रेन (04450) सभी स्टेशनों पर अपनी नई समय सारिणी के अनुसार पहुंचेगी। 27 अगस्त से होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस के परिचालन का विस्तार आगरा कैंट तक हो जाएगा।

स्टेशन पर ट्रेनों का आगमन-प्रस्थान

पानीपत —4.55,

दिवाना 5.01-5.02

समालखा 5.08-5.09

भोड़वाल माजरी 5.14- 5.15

गन्नौर 5.20- 5.21

राजलूगढ़ी 5.25-5.26

सांदल कलां 5.29-5.30

सोनीपत 5.36-5.37

हरसाना कलां 5.41-5.42

राठधना 5.46-5.47

नरेला 5.52-5.53

होलंबी कलां 5.57-5.58

खेड़ा कलां 6.01-6.02

बादली 6.05-6.06

आदर्श नगर 6.25-6.26

दिल्ली आजादपुर 6.31-6.32

सब्जी मंडी 6.36-6.37

सदर बाजार 6.45-6.46

नई दिल्ली 7.25

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles