spot_img

New Delhi : चंद्रयान-3 मिशन: इसरो के तीन में से दो उद्देश्य हुए पूरे, चांद की सतह पर रोवर अब शुरू करेगा वैज्ञानिक प्रयोग

नई दिल्ली : चंद्रयान-3 मिशन को लेकर शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्स पर जानकारी साझा की कि चंद्रयान-3 मिशन के तीन उद्देश्यों में से दो उद्देश्य पूरे किए जा चुके हैं।

इसरो के मुताबिक मिशन का पहला उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग का प्रदर्शन करना था, जो पूरा हो गया है और चंद्रमा पर घूमने वाले रोवर का प्रदर्शन भी पूरा हो गया है।

तीसरा उद्देश्य चांद की सतह पर इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन करना है, जिसके लिए रोवर और लैंडर के सभी पेलोड सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles