spot_img

Shimla: मादक पदार्थ हेरोइन के साथ दिल्ली का तस्कर काबू

शिमला:(Shimla) शिमला जिला के ठियोग उपमण्डल में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले एक तस्कर को काबू किया है। तस्कर के कब्ज़े से 20.61 ग्राम चिट्ठा (हेरोइन) बरामद किया है। इसकी कीमत डेढ़ लाख के करीब है।

आरोपित की पहचान सैयद साकिर (19) निवासी हरिजन बस्ती नेब सराय साउथ दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित दिल्ली से चिट्ठा की सप्लाई देने ठियोग आया था। पुलिस को इसकी भनक लग गई और शुक्रवार शाम सरयू नामक स्थान पर उसे दबोच लिया। आरोपित्त की गिरफ्तारी से नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों के राज बेपर्दा हो सकते हैं। महत्वपूर्ण यह है कि नशा तस्करी के सरगना के बारे में अहम खुलासे हो सकते हैं। आरोपित को रिमांड पर लेकर पुलिस पता लगाएगी कि चिट्टे की आपूर्ति अप्पर शिमला में कहाँ की जानी थी।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने शनिवार को बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके विरुद्ध थाना ठियोग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles