spot_img

Jhansi: झांसी दौरे पर आ रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

बुंदेलखण्ड कांवड़ यात्रा व सभासदों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

झांसी: (Jhansi) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को झांसी दौरे पर रहेंगे। यहां वह बुन्देलखण्ड कांवड़ यात्रा में शामिल होने के साथ ही कानपुर व झांसी नगर निगम के सभासदों के प्रशिक्षण वर्ग में भी शिरकत करेंगे।

मथुरा से चलकर मध्य प्रदेश के दतिया स्थित मां पीताम्बरा पीठ के दर्शन करने के बाद दोपहर लगभग 02 बजे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हैलीकाॅप्टर पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर उतरेगा। इसके बाद सर्किट हाउस में जनपद के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद वह गल्ला मंडी, बस स्टैण्ड के पास बुंदेलखण्ड कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

यहां से उप मुख्यमंत्री सुदर्शन गार्डन में आयोजित कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के नगर निकाय सभासदों के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। उप मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Explore our articles