भोपाल:(Bhopal) ई- गवर्नेंस के क्षेत्र में नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए दो दिवसीय 26वीं राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस कांफ्रेंस आज (गुरुवार) से इंदौर में शुरू हो रही है। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ सुबह 10 बजे और समापन 25 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे होगा।
जनसम्पर्क अधिकारी महेश दुबे ने बताया कि कॉन्फ्रेंस डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में सहभागिता, नवाचार और बेस्ट प्रेक्टिसेस के एडाप्शन के लिये एक महत्वपूर्ण फोरम है। कॉन्फ्रेंस में केन्द्र और सरकार के अधिकारीगण के साथ मध्य प्रदेश शासन और अन्य राज्य सरकारों के विषय-विशेषज्ञ, औद्योगिक जगत के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों के साथ लगभग एक हजार गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे।


