सहरसा : बचपन में पढ़ते समय एक बार पिता ने अपनी बेटी से कहा था मेरी बेटी पीएचडी कर लेगी तो मेरा सपना साकार हो जाएगा। बेटी ने बाप के सपने को साकार तो कर दिया लेकिन ग्रेजुएशन पूरा करते ही पिता का देहांत हो गया था। फिर भी बेटी ने न हिम्मत हारी। पढ़ाई जारी रखते हुए पीएचडी की डिग्री हासिल कर ली।
तेलहर निवासी स्व. रुद्र मोहन ठाकुर की पुत्री कौशल मनी ने यह मुकाम हासिल कर आज अपने पिता को याद कर रही हैं। कौशल मनी ने बीएनएमयू यूनिवर्सिटी से 2022- 2023 सत्र में गाइड रीना सिंह और एचओडी होम साइंस आरजेएम कॉलेज के सहयोग से सहरसा जिला के संदर्भ में अनुसूचित जाति एवं जनजाति की परिवर्तित आहार प्रवृत्तियों का एक तुलनात्मक अध्ययन में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। पूरे गांव के के साथ साथ जिला के लिए यह गौरव की बात है। मां नीलम देवी,डाटा विज्ञानी भाई भरत मोहन ठाकुर,भाई रौशन,बहन बबली,मामा संतोष झा सहित सभी इस सफलता पर खुश हैं। इस अवसर पर बीएनएमयू के कुलपति आरकेपी रमण तथा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डब्बू मिश्र,माधव कुमार सहित अन्य ने भी उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


