spot_img

Varanasi : पत्नी की विदाई न होने से नाराज युवक ट्रेन के आगे कूदा,मौत

वाराणसी : आशापुर रेलवे क्राॅसिंग के समीप सोमवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त आदि की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पांडेयपुर नई बस्ती निवासी महेश कुमार गुप्ता (27) पेशे से आटो चालक था। उसकी शादी सलारपुर निवासी संजय गुप्ता की पुत्री वर्षा गुप्ता के साथ हुई थी। महेश के झगड़ालू स्वभाव और आये दिन मारपीट करने से नाराज वर्षा अपने मायके में रह रही थी। पत्नी के मायके में रहने से महेश तनाव में रहने लगा था। पत्नी की विदाई के लिए जब वह सलारपुर जाता था तो वर्षा और उसके परिजन बहाना बना देते थे। इससे नाराज महेश आज अलसुबह आशापुर रेलवे क्राॅसिंग पर आ रही ट्रेन के आगे कूद गया। मृतक महेश के परिजनों के अनुसार पत्नी की विदाई न होने से वह क्षुब्ध रहता था। आवेश में आकर उसने अपनी जान दे दी।

Explore our articles