spot_img

Lucknow: भाजपा सहानुभूति पाकर घोसी उपचुनाव जीतना चाहती है : अखिलेश यादव

लखनऊ:(Lucknow) घोसी उपचुनाव के दौरान दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंके जाने की घटना पर समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सहानुभूति पाकर घोसी उपचुनाव को जीतना चाहती है। घोसी की जनता साइकिल को ही चुनेगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुबह घोसी में स्याही फेंकने वाले आरोपित लड़के का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “जब घोसी में स्याही फेंकन वाले ने ख़ुद ही बता दिया कि ये काम उससे भाजपाइयों ने ही करवाया है तो फिर अब आगे और क्या कहना। अभी आगे देखियेगा हार का डर भाजपा से क्या-क्या न कराएं। घोसी की जनता सपा की साइकिल ही चुनेगी।”

इससे पहले एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि अपने ने ही अपनों पर दाग लगाया… इंक काण्ड में हर बार दोषी पकड़ा गया पर ये वाला हाथ क्यों नहीं आया? हारती हुई भाजपा सहानुभूति पाकर घोसी उपचुनाव जीतना चाहती है। ये खेल अब पुराना हो गया है, अब जनता सब समझती है।

Explore our articles