spot_img

New Delhi : चारा घोटाला: लालू यादव की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची सीबीआई, 25 अगस्त को सुनवाई

नई दिल्ली: (New Delhi) सुप्रीम कोर्ट आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को झारखंड के डोरंडा कोषागार के चारा घोटाला मामले में झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर 25 अगस्त को सुनवाई करेगा। आज सीबीआई ने इस मामले को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए जल्द सुनवाई की मांग की। उसके बाद कोर्ट ने 25 अगस्त को सुनवाई करने का आदेश दिया।

डोरंडा कोषागार से जुड़े चारा घोटाला मामले में लालू यादव को पांच साल की सजा और 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा था। इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने 22 अप्रैल, 2022 को खराब स्वास्थ्य के आधार पर लालू यादव को जमानत दी थी। हाई कोर्ट के इसी आदेश को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। लालू कुल चार मुकदमों में सजायाफ्ता हैं।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles