spot_img

Kolkata: लगातार बारिश से गिरा बंगाल का तापमान

कोलकाता: (Kolkata) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य है।

पिछले 24 घंटे के दौरान नौ मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया और बांकुड़ा में थोड़ी अधिक बारिश हुई है। शुक्रवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और रिमझिम बारिश हो रही है। रविवार तक ऐसा ही मौसम रहेगा। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूतबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कालिमपोंग में भी इसी तरह से हल्की बारिश का सिलसिला जारी है।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles