spot_img

Mumbai : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले का 20 अगस्त से राज्यव्यापी दौरा

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले 20 अगस्त से राज्यव्यापी दौरा शुरू करेंगे। वह पहले चरण में 28 लोकसभा क्षेत्रों में ‘घर चलो’ अभियान में शामिल होंगे। वह अपने दौरे की शुरुआत चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र से करेंगे। इस अभियान के अंतर्गत वह एक महीने में तीन करोड़ लोगों तक केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का लक्ष्य हासिल करेंगे।

चंद्रशेखर बावनकुले ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि पहले चरण में 28 लोकसभा क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जायेगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100 और लोकसभा क्षेत्र में 600 कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल होंगे। इस अभियान के माध्यम से 3 करोड़ लोगों तक पहुंचने का पार्टी का लक्ष्य है और एक महीने के भीतर इस लक्ष्य को हासिल किया जायेगा। इस अभियान के दौरान घर-घर जाकर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और राज्य की महायुति गठबंधन सरकार के कार्यों की जानकारी देने वाली पुस्तिका का वितरण भी किया जायेगा।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संजय केनेकर, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी रवींद्र अनासपुरे, मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये, मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बन, नवी मुंबई जिलाध्यक्ष संदीप नाईक, प्रवक्ता अतुल शाह आदि उपस्थित थे।

Explore our articles