बाक्सा (असम) : बोडोलैंड क्षेत्र की बाक्सा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चोरी के सामान के साथ पांच शातिर चोरों को आज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एसडीपीओ सालबाड़ी के नेतृत्व में सालबाड़ी थाना तथा गोबर्धना थाना की एक संयुक्त टीम ने अपराध होने के 24 घंटे के भीतर बरपेटा रोड में अलग-अलग स्थानों पर छापामारी करके 29 नग चोरी के मोबाइल फोन, दो बाइक, 1 लाख 84 हजार 500 रुपये नकद और धारदार हथियार बरामद किए। अभियान के दौरान 5 चोरों को गिरफ्तार किया। इस सिलसिले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।


