spot_img

Jalaun : छात्र जीवन से ही अटल जी को भा गए थे उरई के रसगुल्ले

जालौन : देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़े हुए किस्से देश के कोने-कोने में फैले हुए हैं। वहीं, उनका जालौन जिले से भी पुराना नाता है। ग्वालियर से लखनऊ जाते वक्त उरई स्टेशन पर वह हमेशा यहां के रसगुल्ले खाते थे। चूंकि यहां के रसगुल्ले यहां की खास पहचान हैं। जिस कारण अटल जी को भी यहां के रसगुल्ले काफी पसंद थे।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक उरई रेलवे स्टेशन पर आजादी से पहले गुलाब जामुन बिकने शुरू हुए थे। साल 1936-37 में हलवाई शंकर ठेकेदार ने उरई रेलवे स्टेशन पर गुलाब-जामुन बनाकर बेचने की शुरूआत की थी।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई को भी उरई के गुलाब जामुन बेहद पसंद थे। छात्र जीवन के दौरान उन्होंने तमाम बार उरई के गुलाब जामुन का स्वाद लिया। वाजपेयी जी फिल्मों और खाने के भी खूब शौकीन थे। पूर्व प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग पकवान तो उन्हें इतने पसंद थे कि परहेज पर रहने के बावजूद वो उनसे दूर नहीं रह पाते थे और उन्हें खाने पहुंच जाते थे। अटल बिहारी वाजपेयी के साथ नाम जुड़ने के बाद ही उरई का रसगुल्ला मशहूर होता चला गया।

Explore our articles