हमीरपुर : कुरारा कस्बे के मेन बाजार स्थित एक मकान में बुधवार दोपहर बाद इंटर में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। छात्र अपने छोटे भाई के साथ किराये का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था।
वार्ड 11 के पारा गांव निवासी शिवाकांत पांडेय के मकान में 12वीं में पढ़ने वाला शैलेन्द्र पुत्र संतोष प्रजापति अपने छोटे भाई व कक्षा नौ का छात्र महेन्द्र के साथ किराये पर कमरा लेकर रहता था। दोनों भाई यहां के राजकीय इंटर कालेज में पढ़ाई करते हैं। बुधवार को शैलेन्द्र ने कमरे में अंदर से कुंडी बन्द कर छत पर लगे कुंडे के में रस्सी डालकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मकान के अन्य कमरों में रहने वाले किरायेदारों ने निकलते हुए खिड़की से अंदर देखा तो शैलेन्द्र फांसी के फंदे से लटक रहा था। यह देख पर लटकते देखा तो उनके होश उड़ गए।
मृतक के छोटे भाई महेंद्र ने बताया कि आज बड़ा भाई शैलेन्द्र स्कूल नहीं गया था। इस बीच उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पड़ोसियों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
मृतक के पिता संतोष प्रजापति ने बताया कि मैं जनपद जालौन के कदौरा थाना के लोची का डेरा गांव में रहकर मिट्टी के बर्तन बनाकर बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की।


