अहमदाबाद: (AHMEDABAD) शहर के जीवराज पार्क क्षेत्र के अवध आर्केड बिल्डिंग के अंडरग्राउंड फ्लोर में बुधवार को आग लग गई। आग का धुआं ऊपरी मंजिल तक फैलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने बिल्डिंग में फंसे चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अग्निशमन के 15 वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अग्निशमन विभाग के अनुसार आग लगने की सूचना के बाद 15 वाहन घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। अग्निशमनकर्मियों ने धुएं में फंसे चार लोगों को बाहर निकाला। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। इसकी जांच फोरेंसिक टीम करेगी।


