spot_img

Jaisalmer : बीएसएफ ने सीमा पर पाक रेंजर्स के साथ किया मिठाई का आदान-प्रदान

जैसलमेर : पूरे देश में मंगलवार को स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में बीएसएफ राजस्थान फ्रंटीयर के मुख्यालय तथा वाहिनियों में भी स्वाधीनता दिवस समारोह के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया। भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित राजस्थान फ्रंटीयर के श्री गंगानगर, बीकानेर व जैसलमेर की इंटरनेशनल बॉर्डर पर बल के जवानों ने पाक रेंजर्स के साथ शुभकामनाओं के साथ मिठाई का आदान प्रदान किया। जैसलमेर बॉर्डर पर भी बल द्वारा पाक रेंजर्सके साथ मिठाई का आदान प्रदान हुआ। स्वाधीनता दिवस पर अंतरराष्ट्रीय सीमा बीएसएफ राजस्थान फ्रंटीयर ने अपने ट्वीटर हैंडल पर भी मिठाई आदान प्रदान की तस्वीरें साझा की है।

Explore our articles