spot_img

Karimganj: कुकीताल से 21 गायों के साथ 2 बोलेरो पिकअप वाहन जब्त

करीमगंज:(Karimganj) गौ तस्करी रोकने के लिए बीएसएफ सक्रिय है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बीएसएफ की इंटेलिजेंस फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है।

बीएसए सूत्रों ने आज बताया है कि तस्करों ने करीमगंज के राताबारी से अगरतला तक बांग्लादेश को तस्करी करने की योजना बनाई थी। हालांकि, बीएसएफ जवानों की कड़ी निगरानी के कारण उनकी योजना सफल नहीं हो सकी।

बीएसएफ की इंटेलिजेंस विंग ने तस्करी के लिए ले जाई जा रही 21 गायों को बरामद किया। साथ ही दो बोलेरो पिकअप वाहन

(एमजेड-05ए-0888, टीआर-02एल-1552) के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, खुफिया शाखा ने करीमगंज से 134वीं बटालियन के जवानों के साथ एक विशेष अभियान चलाया। सूत्रों के मुताबिक दो पिकअप वाहनों को जब्त कर तलाशी ली गई तो 21 गायें बरामद हुईं।

गौ तस्करी के आरोप में दो ड्राइवर समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए तीनों की पहचान मतब हुसैन, श्रीराम भर और उसी इलाके के रतन अखुरा के रूप में की गई है।

बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक, दो बोलेरो पिकअप वाहनों के साथ 21 गायों की बाजार कीमत लगभग 26.57 लाख रुपये होगी। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि तस्करों के पास से तीन मोबाइल हैंडसेट जब्त किए गए हैं। विशिष्ट धाराओं के तहत बयान दर्ज करने के बाद उन्हें करीमगंज के बजारीछोड़ा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा, बीएसएफ ने उन लोगों की तलाश शुरू कर दी है जो इस तस्करी की घटना में शामिल हैं।

Mumbai : ऑरलैंडो ब्लूम संग स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका चोपड़ा

मुंबई : (Mumbai) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के हाथ एक और बड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट लग गया है। वह जल्द ही सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'रीसेट'...

Explore our articles