spot_img

Hisar : हरियाणवी अदाकारा से दुष्कर्म, तीन पर मामला दर्ज

विरोध करने पर दी जान से मारने व फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी

हिसार : जिले की रहने वाली हरियाणवी अदाकारा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने, उससे दुष्कर्म करने, फोटो व वीडियो बनाने तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन पर केस दर्ज किया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

इस संबंध में अदाकारा के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि वह परिवार सहित जिले के एक कस्बे में रहता है और उसकी 24 वर्षीय बेटी हरियाणवी अदाकारा है। उसकी बेटी यूपी के मेरठ निवासी आशू मलिक के साथ पिछले कई दिनों से काम कर रही थी लेकिन अब कई दिनों से गुमसुम रह रही थी और खाना नहीं खा रही थी। जब उसकी मां ने उसे समझाकर पूछा तो उसने बताया कि आशू मलिक पिछले लगभग दो माह से उससे बहला-फुसलाकर व जबरदस्ती दुष्कर्म कर रहा था।

इसी के चलते वह गर्भवति हो गई तो आशू ने उसे एबॉर्शन की गोलियां खिला दीं। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो आशू मलिक का दोस्त विकास निमिया उसे रोहतक के एक निजी अस्पताल में ले गया। कुछ देर बाद उसे फिर से हिसार बाईपास स्थित एक फ्लैट में ले आए और वहां पर आशू ने उससे फिर जबरदस्ती का प्रयास किया और फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म करता रहा।

शिकायत के अनुसार सबसे पहले आशू मलिक ने 21 जून 2022 को उसे हिसार बुलाया था और यहां पर उसे कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर कुछ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई और आरोपित ने उससे दुष्कर्म करते हुए उसके न्यूड फोटो व वीडियो बना लिए और इन्हीं के सहारे वह बार-बार उससे दुष्कर्म करता रहा। इस काम में उसके दोस्त विकास निमिया व राकेश भी साथ देते हैं और उसका शोषण करते हैं।

इस वर्ष 25 जुलाई को आशू ने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया तो उसने कहा कि उसकी तबीयत पहले ही खराब है, इस पर आशू ने उससे मारपीट की और शरीर को नोच डाला तथा उसके दांत भी तोड़ डाले। आरोपित ने उसे एक कमरे में बंधक बना दिया और चाकू दिखाकर धमकी दी कि यदि इस बारे किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। मौका पाकर 26 जुलाई को वह आरोपित के चंगुल से निकलकर घर भाग आई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles