spot_img

New Delhi : डीआरआई ने तेंदुए की खाल के अवैध कारोबार में शामिल आठ लोगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: (New Delhi) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वन्यजीव व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वन्यजीव अवैध कारोबार में शामिल कुल आठ लोगों को पकड़ा गया है। इनमें से एक सेवारत पुलिस कांस्टेबल है। इनसे तेंदुए (पैंथेरा पार्डस) की चार खाल बरामद की गई है। शुरुआती जांच के अनुसार तेंदुओं का शिकार लद्दाख, डोडा और उरी से किया गया था।

वित्त मंत्रालय के अनुसार डीआरआई ने एक विशेष अभियान चलाया और मुंबई आंचलिक इकाई (गोवा क्षेत्रीय इकाई) के अधिकारी खरीदार के रूप में श्रीनगर पहुंचे। कई दौर की बातचीत के बाद एक व्यक्ति तेंदुए की खाल लेकर श्रीनगर में डलगेट के पास एक पूर्व-निर्धारित स्थान पर पहुंचा। यहां तैनात अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ में उसने बहुत से खुलासे किए। इस व्यक्ति से मिली जानकारी के आधार पर उसके एक अन्य साथी को श्रीनगर में एक सार्वजनिक स्थान पर पकड़ा गया।

इसके अलावा भी एक अन्य गिरोह से बातचीत की गई। रातभर की बातचीत के बाद, विक्रेता आखिरकार तेंदुए की तीन खालों को पूर्व-निर्धारित स्थान पर लाने के लिए सहमत हो गए। इसके बाद प्रतिबंधित सामान (तेंदुए की 3 खाल) ले जा रहे 3 लोगों को पकड़ा गया। इनसे प्राप्त जानकारी से इस बात के संकेत मिले कि लेनदेन से जुड़े तीन और व्यक्ति निकट में ही एक सार्वजनिक स्थान पर इंतजार कर रहे थे। इसके बाद अधिकारियों के दो दलों को तुरंत रवाना किया गया और उन्होंने सार्वजनिक स्थान से तीन और व्यक्तियों को पकड़ा।

Kathmandu : नेपाल सरकार ने कर्मचारियों को तीन महीने तक विदेश यात्रा न जाने का निर्देश दिया

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल सरकार (Government of Nepal) ने आगामी तीन महीनों तक किसी भी कर्मचारी को विदेश यात्रा पर न जाने का निर्देश...

Explore our articles