spot_img

New Delhi : थॉमस कप में लक्ष्य सेन की हार के बावजूद भारत ने कनाडा पर बनाई बढ़त

New Delhi: India Takes Lead Over Canada in Thomas Cup Despite Lakshya Sen's Defeat

नई दिल्ली : (New Delhi) थॉमस कप में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम (Indian men’s badminton team) ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए कनाडा के खिलाफ पहले मुकाबले में 3-1 की बढ़त बना ली है। डेनमार्क के फोरम हॉर्सेन्स (Forum Horsens in Denmark) में खेले जा रहे इस मुकाबले में किदांबी श्रीकांत का मैच अभी बाकी है।

भारत के लिए आयुष शेट्टी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी, तथा हरिहरन अम्साकरुनन और एम.आर. अर्जुन (Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty, and Hariharan Amsakarunan and M.R. Arjun) की जोड़ी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

आयुष शेट्टी (Ayush Shetty) ने ब्रायन यांग को सीधे गेम में 21-13, 21-17 से हराया। वहीं, सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जोनाथन लाई और केविन ली को 21-10, 21-11 से हराकर भारत की बढ़त को और मजबूत किया। इसके बाद हरिहरन और अर्जुन की जोड़ी ने टाई अलेक्जेंडर लिंडेमैन और नायल याकुरा (Alexander Lindeman and Nyl Yakura) को 21-7, 21-7 से शिकस्त दी।

हालांकि, भारत को पहला झटका लक्ष्य सेन के रूप में लगा, जिन्हें शुरुआती मुकाबले में विक्टर लाई (Victor Lai) के खिलाफ 21-18, 19-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भारत ने मुकाबले में 3-1 की बढ़त बनाकर जीत की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं, जबकि किदांबी श्रीकांत का मुकाबला अभी खेला जाना बाकी है।

Explore our articles