spot_img

Lucknow : सीसीएचएन की परीक्षा में अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी सितम्बर में दुबारा दे सकेंगे परीक्षा

लखनऊ: (Lucknow) सर्टिफिकेट इन कम्यूनिटी हेल्थ फार नर्सेस (सी.सी.एच.एन.) शिक्षण की नवम्बर 2022 से मार्च 2023 की फाइनल परीक्षा किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ने कराई थी। इस परीक्षा में अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए सितम्बर में पुनः परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आयुष्मान भारत योजना के तहत जनता को उनके घर के निकटस्थ प्रोत्साहक, रोग निवारक एवं पुनर्वास जैसी व्यापक स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने के उद्देश्य से उपकेन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तरीय हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर की स्थापना की गई है।प्रदेश के समस्त उपकेन्द्रों को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स के रुप में क्रियाशील किया जाना प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इन केन्द्रों पर एक नर्स की तैनाती की जाती है, जिनको राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चार माह का एक विशेष प्रशिक्षण-‘सर्टिफिकेट इन कम्यूनिटी हेल्थ फार नर्सेस‘ (सी0सी0एच0एन0) प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

प्रशिक्षण की फाइनल परीक्षा में उत्तीर्ण होने के उपरान्त इनकी तैनाती सम्बंधित जनपद के उपकेन्द्रीय हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स में सीएचओ के पद पर की जाती है।मार्च 2023 तक 13,692 नर्सों को सीसीएचएन प्रशिक्षण प्रदान कर हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर्स पर तैनात किया जा चुका है। यह प्रशिक्षण के0जी0एम0यू0, लखनऊ के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

सीसीएचएन प्रशिक्षण का नवम्बर 2022, मार्च 2023 सत्र की फाइनल परीक्षा 19 मार्च 2023 को केजीएमयू ने कराई थी। इस परीक्षा में 451 अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नियमानुसार दूसरी बार मौका दिया जा रहा है। परीक्षा के विषय में जानकारी के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://upnrhm.gov.in का भी अवलोकन करते रहें।

Explore our articles