spot_img

Shimla: मंत्री अनिरुद्ध सिंह की भाजपा विधायक पर टिप्पणी लोकतंत्र पर सीधा हमला : राजीव बिंदल

शिमला:(Shimla) हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह की भाषा शैली पर विपक्षी दल भाजपा ने आपत्ति जताई है। प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के मंत्री जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह लोकतंत्र में अवांछनीय है।

राजीव बिंदल ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा भाजपा विधायक बलवीर वर्मा पर की गई टिप्पणी अमर्यादित और लोकतंत्र पर सीधा हमला है। अनिरुद्ध सिंह का यह कहना कि बलवीर वर्मा भीख का कटोरा लेकर मुख्यमंत्री के साथ घूमते रहे, यह अपमानजनक है तथा भाजपा इस्की कड़ी निंदा करती है। बिंदल ने कहा कि बलवीर वर्मा को चौपाल विधानसभा क्षेत्र की जनता ने बहुमत देकर चुना है और चौपाल की जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ना उनका धर्म है। वह अपने धर्म का पालन कर रहे हैं और इसी नाते मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान जनता की भलाई के लिए वे मुख्यमंत्री के साथ गए और उन्हें जाना भी चाहिए। भाजपा अध्यक्ष ने अनिरुद्ध सिंह को सलाह दी है कि वे बलवीर वर्मा के प्रति की गई अवांछनीय एवं अभद्र टिप्पणी के लिए खेद व्यक्त करें।

राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि क्या वे सिर्फ कांग्रेस के मुख्यमंत्री हैं? क्या कांग्रेस विधायकों के विधानसभा क्षेत्र ही हिमाचल के हिस्से हैं? क्या भाजपा एवं अन्य दलों के विधायक जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के वह मुख्यमंत्री नहीं है? यदि कोई राशि सरकारी खजाने से विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री या सरकार आवंटित करती है तो क्या वह जनता के लिए भीख है?

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles