spot_img

Mumbai: कुर्ला में तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, 5 घायल

मुंबई:(Mumbai) कुर्ला में सांताक्रुज कुर्ला लिंक रोड पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार एक कार खंभे से टकरा गई। इस घटना में कार में सफर कर रहे 5 लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी हैं। इन सभी को तत्काल राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इस घटना की जांच नेहरू नगर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार कार मुंबई से चेंबूर की ओर जा रही थी। जब कार एससीएलआर ब्रिज पर पहुंची तो ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार बिजली के खंभे से जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही नेहरू नगर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और कार में सफर कर रहे पांचों घायलों को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles