spot_img

Bhopal : मुख्यमंत्री चौहान ने महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई को जयंती पर किया नमन

भोपाल: (Bhopal ) भारतीय वैज्ञानिक विक्रम अंबालाल साराभाई की शनिवार को 104 वीं जंयती है। अहमदाबाद में 12 अगस्त 1919 को जन्में विक्रम साराभाई ने भारत को अंतरिक्ष तक पहुंचाया। उनको भारत के स्पेस प्रोग्राम का जनक माना जाता है। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRA) की स्थापना की थी। उन्हें आज पूरा देश याद कर रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई को जयंती पर नमन किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा भारत में अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक, महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई जी की जयंती पर नमन करता हूँ। आपकी अद्वितीय मेधा तथा विराट संकल्पों के प्रतिफल स्वरूप ही आज भारत अंतरिक्ष में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विज्ञान के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए आपको सदैव याद किया जायेगा।

Explore our articles