spot_img

New Delhi : लोकसभा से राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक 2023 पारित

नई दिल्ली : लोकसभा ने सोमवार को राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन विधेयक पारित कर दिया जिसके तहत राष्ट्रीय एजेंसी का गठन किया जाएगा। विधेयक में 50,000 करोड़ रुपये का एक कोष स्थापित करने का प्रस्ताव है जिसमें कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फंड का उपयोग करके निजी क्षेत्र के योगदान के साथ, अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही इस विधेयक से भारत के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, अनुसंधान संस्थानों और आर एंड डी प्रयोगशालाओं में अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है।

लोकसभा में चर्चा के दौरान केन्द्रीय जितेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में, अतीत की कई वर्जनाएं टूट गईं। स्पेस के क्षेत्र में भी निजी क्षेत्र के लिए संभावनाएं खुल गई हैं, यही कारण है कि कई स्टार्टअप इसरो के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने चंद्रयान का उल्लेख करते हुए कहा कि आज नासा जैसे संगठन अपने शोध के लिए हमारे निष्कर्षों का इंतजार कर रहे हैं।

नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एनआरएफ) की स्थापना पांच साल की अवधि के लिए लगभग 50,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ की जाएगी, जिसमें सरकार से 10,000 करोड़ रुपये, विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (एसईआरबी) से 4,000 करोड़ रुपये और निजी क्षेत्र की तरफ से 26,000 करोड़ रुपये शामिल होंगे।

Explore our articles