हुगली : तारकेश्वर के पोराणिक शिवालय और भोले बाबा की नगरी तारकेश्वर धाम में सावन की पांचवी सोमवारी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दिन 10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भीड़ को नियंत्रण करने में पुलिस का पसीना छूट गया। सड़क से लेकर मन्दिर प्रांगण तक पुलिस की पैनी नजर थी। हर-हर महादेव, भोले बाबा पार करेगा, बोल बम तारक बम नारो, बोल बम का नारा है बाबा ही सहारा है के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। हुगली जिला ग्रामीण पुलिस के सिंगुर थाना प्रभारी जयंत पाल, हरिपाल थाना प्रभारी कौशिक सरकार और तारकेश्वर थाना प्रभारी अभिषेक चौधरी पुलिस कर्मियों के साथ गश्त लगा रहे थे।
हुगली जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमनदीप सिंह ने बताया भक्तों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था और सभी पुलिस कर्मी चौकस थे। इस दिन 10 लाख से अधीक तीर्थयात्रियों ने जलाभिषेक किया।


