spot_img

Haldwani : हल्द्वानी एसडीएम ने स्कूली छात्राओं को सुखी नदी पार कराकर स्कूल छोड़ा

हल्द्वानी: (Haldwani) बीती रात से हो रही भारी बारिश के चलते गौलापार की सूखी नदी उफान पर थी, ऐसे में आज सुबह विजयपुर से दो बच्चियां स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची और ना ही उसका कोई पता लगा। एसडीएम ने अपने वाहन में बैठाकर 12वीं की एक छात्रा को अंग्रेजी के बोर्ड के सुधार पेपर दिलवाने के लिए सुखी नदी को पार कराया और जीजीआईसी कालाढूंगी रोड़ में छोड़ा।

इसकी सूचना स्कूल वालों ने परिजनों को दी। इसके बाद तत्काल प्रशासन को इस संबंध में सूचना दी गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह और तहसीलदार हल्द्वानी सचिन कुमार को तत्काल मौके पर रवाना हुए। बहुत खोजबीन करने के बाद पता चला की बच्चियां तेज बारिश होने के चलते किशन नगरी में ही रुकी थीं।

बच्चियों के परिजनों को एसडीएम मनीष द्वारा सूचना दी और एसडीएम ने अपने वाहन में बैठाकर 12वीं की एक छात्रा को अंग्रेजी के बोर्ड के सुधार पेपर दिलवाने के लिए सुखी नदी को पार कराया और जीजीआईसी कालाढूंगी रोड़ में छोड़ा, जिससे बच्ची अपना अंग्रेजी का सुधार पेपर दे पाईं।

Explore our articles