भोपाल:(Bhopal) राष्ट्रीय हथकरघा दिवस है। देश में हथकरघा उद्योग को सशक्त बनाने और दुनियाभर में हैंडलूम की पहचान बनाने के मकसद से हर साल 7 अगस्त का दिन भारत में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सभी बुनकर बहनों-भाइयों को शुभकामनाएं! मेरे बुनकर साथियों के परिश्रम का ही यह सुफल है, जो हमारी चंदेरी, महेश्वरी की साड़ियों के साथ पारंपरिक ब्लॉक प्रिंटिंग, जरदोजी और कुक्षी व मनावर की नेचुरल डाई प्रिंटिंग ने भी विश्वभर के लोगों के दिलों को जीत लिया है। प्रदेश की यह कला अक्षुण्ण रहे और हथकरघा के कार्य से जुड़े हमारे सभी साथी समर्थ एवं आत्मनिर्भर बनें, यही शुभेच्छा है।


