spot_img

Mumbai : वर्सोवा में समुंद्र में नाव पलटने से दो लापता, सर्च अभियान जारी

मुंबई : मुंबई के वर्सोवा में स्थित समुंद्र में रविवार को नाव पलटने से दो लोग लापता हो गए हैं। इन दोनों को ढ़ूढने के लिए नौसेना और कोस्ट गार्ड के जवानों का सर्च अभियान जारी है।

पुलिस के अनुसार आज शाम को शौकिया तौर पर तीन लोग वर्सोवा स्थित समुंद्र में नांव से में बैठकर मछली पकडऩे गए थे। तीनों मछुआरे नहीं थे, इसलिए नांव नियंत्रित नहीं कर सके और नांव डूब गई। इन तीनों में विजय बामनिया किसी तरह बचकर किनारे आ गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी नौसेना और कोस्ट गार्ड को दी। इसके बाद लापता उस्मानी भंडारी और विनोद गोयल की तलाश शुरु की गई है। खबर लिखे जाने तक दोनों की तलाश जारी थी। इस घटना से वर्सोवा इलाके में सनसनी फैल गई है।

Explore our articles