spot_img

Shimla: लाहौल-स्पीति में खाई में गिरी कार, चालक समेत तीन की मौत

शिमला:(Shimla) हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शनिवार देररात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और चालक समेत तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि दो गम्भीर रूप से घायल हैं। हादसा काजा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले लिंगति गांव में हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया और हताहतों व घायलों को खाई से निकाला।

पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुई आल्टो कार (एचपी-41-1307) में पांच लोग सवार थे। मृतकों की पहचान कार चालक ताशी चेरिंग (57) निवासी लुबांग स्पीति घाटी, धर्म सिंह (45) निवासी उत्तरकाशी उत्तराखंड, लक्ष्मण (43) निवासी नेपाल के रूप में हुई है। घायलों में नेपाल निवासी देविंदर रावत (30) और उतराखंड के उत्तरकाशी निवासी रघुबीर (45) के रूप में हुई है। लाहौल-स्पीति के एसपी मयंक चौधरी ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।

Explore our articles