spot_img

New Delhi : चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित

नई दिल्ली : चंद्रयान-3 चंद्रमा की ओर एक कदम और करीब पहुंच गया है। शनिवार को चंद्रयान को सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित कर दिया गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। पेरिल्यून में रेट्रो-बर्निंग का आदेश मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स बेंगलुरु से दिया गया।

इसरो के मुताबिक अगला ऑपरेशन के तहत यान को रविवार को रात को करीब 11 बजे एक वलय आगे यानि एक रिंग आगे स्थापित किया जाएगा। इस बीच केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग आने वाले एक हफ्ते दस दिन में हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मिशन के तहत सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को भारत के हेवी लिफ्ट रॉकेट एलवीएम3 द्वारा कॉपीबुक शैली में 14 जुलाई, 2023 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया था।

Explore our articles