spot_img

Sydney : एचएस प्रणय ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिटंन टूर्नामेंट के फाइनल में

सिडनी: (Sydney) भारतीय स्टार खिलाड़ी एचएस प्रणय ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्रणय ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में हमवतन युवा प्रियांशु राजावत को शिकस्त दी।प्रणय ने राजावत को 21-18, 21-12 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को पुरुष एकल फाइनल में प्रणय का सामना चीन के वेंग होंग यांग से होगा।

ऑरलियन्स मास्टर्स चैंपियन राजावत ने हमवतन किदांबी श्रीकांत को एकतरफा पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में 21-13, 21-8 से हराकर सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहली बार प्रवेश किया था।वहीं, दुनिया के 9वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।उन्होंने शुरुआती गेम में उलटफेर के बाद वापसी करते हुए 73 मिनट तक चले मुकाबले में 16-21, 21-17, 21-14 से कड़ी जीत दर्ज की।

Tehran : ईरान पड़ोसी देशों पर अब नहीं करेगा हमला, ट्रंप के बयान पर राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने कहा- उनका देश समर्पण नहीं करेगा

तेहरान : (Tehran) अमेरिका-इजराइल के साथ चल रहे युद्ध के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन (Iranian President Masoud Pezeshkian) ने पड़ोसी देशों पर...

Explore our articles