spot_img

Siliguri: मेयर ने किया चार नए कचरा सफाई वैन का उद्घाटन

सिलीगुड़ी:(Siliguri) सिलीगुड़ी नगर निगम ने शहर में साफ़ सफाई बनाये रखने के लिए शनिवार को चार और नए कचरा सफाई वैन सड़क पर उतारे है। सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव ने उक्त चार नए कचरा सफाई वैन को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर कचरा निष्कासन विभाग के मेयर परिषद माणिक दे समेत निगम के अधिकारी मौजूद थे। दरअसल, यह कदम निगम ने डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए लिया है।

पिछली बार की तरह इस बार भी डेंगू विकराल रूप न ले सके, इसके लिए निगम ने पहले से ही तैयारी कर दी है। निगम इलाकों में फॉगिंग, ब्लीचिंग और घर-घर सर्वे का काम भी शुरू किए गए है। वहीं, कूड़ा-कचरा साफ करने के लिए भी कर्मचारी नियुक्त किए गए है। वहीं, आज नए चार कचरा सफाई वैन भी सड़क पर उतारी है।

Explore our articles