spot_img

Hamirpur : अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा, बाल-बाल बच गई परिवार की जान

हमीरपुर : बांदा रोड में स्थित ग्राम पंधरी में गुरुवार को ईटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा। इस दौरान ट्रक ने विद्युत पोल और केबिल तोड़ दी, वही घर बाहर खड़ी एक बाइक भी चकनाचूर हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को एक ईटों से भरा ट्रक पंधरी गांव के अंदर से निकल रहा था। अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे विद्युत पोल केबिल को तोड़ता हुआ और बाइक को रौंदता हुआ, बरदानी, रामस्वरूप और राम कृष्ण के मकान में जा घुसा। ट्रक की टक्कर से मकान की दीवारें गिर गई। इस हादसे में लाला नामदेव की बाइक ट्रक में दबकर चकनाचूर हो गई। वहीं विमलेश प्रजापति की पत्नी निर्मला का हाथ टूट गया। साथ ही एक बकरी भी मरणासन्न हो गई है। संयोग ही था कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस दौरान पोल टूटने से विद्युत सप्लाई ठप हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है, समाचार लिखे जाने तक ट्रक वही पर फंसा हुआ है और पुलिस कार्रवाई कर रही है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles