spot_img

Kolkata : विद्यासागर यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार ने कहा : जातिगत अपमान बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं, नींद की गोलियां ले रहा हूं

कोलकाता : विद्यासागर यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार अमलकुमार भुइयां ने रजिस्ट्रार पर जातिगत अपमान करने का आरोप लगाते हुए थाने के साथ कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार जयंतकिशोर नंदी ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यह शिकायत बेबुनियाद है।

डिप्टी रजिस्ट्रार अमलकुमार भुइयां ने आरोप लगाया है कि वे विद्यासागर विश्वविद्यालय के स्थापना के बाद से ही यहां कार्यरत हैं। इस विश्वविद्यालय के वर्तमान रजिस्ट्रार जयन्तकिशोर नंदी ने विभिन्न कारणों से उनका तिरस्कार, अपमान और उपेक्षा की। यहां तक कि उसने कथित तौर पर कई बार उसकी जाति को लेकर अपमान किया।

डिप्टी रजिस्ट्रार ने कहा कि यूनिवर्सिटी की इज्जत के बारे में सोचते हुए उन्होंने इतने दिनों तक मुंह बंद रखकर सब कुछ बर्दाश्त किया। उन्होंने दावा किया कि अपमान लंबे समय तक जारी रहने के कारण वह नींद की गोलियां खाकर अपने दिन गुजार रहे हैं। इस शिकायत को लेकर वह कई बार विश्वविद्यालय के कुलपति से गुहार लगा चुके हैं लेकिन डिप्टी रजिस्ट्रार का आरोप है कि कुलपति का कई बार तबादला हो जाने के कारण किसी ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। अंत में उन्होंने मेदिनीपुर कोतवाली पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। सूत्रों के मुताबिक, कोतवाली थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर उन्होंने हाई कोर्ट में मामला दायर किया।

हालांकि इस घटना की जांच डीएसपी रैंक के एक पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में शुरू हो चुकी है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles