spot_img

Bhopal: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल में, ‘उत्कर्ष’ और ‘उन्मेष’ उत्सव का करेंगी शुभारंभ

भोपाल:(Bhopal) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (on Thursday) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल आ रही हैं। वह यहां एशिया के सबसे बड़े साहित्यिक सम्मेलन में “उत्कर्ष” और “उन्मेष” उत्सव का शुभारंभ करेंगी। यह तीन दिवसीय सम्मेलन पांच अगस्त तक चलेगा, जिसमें देशभर में लगभग 800 कलाकार विभिन्न लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां देंगे।

संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत संगीत नाटक अकादमी और साहित्य अकादमी द्वारा संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश शासन के सहयोग से भोपाल में पहली बार भारत की लोक एवं जनजाति अभिव्यक्तियों के राष्ट्रीय उत्सव “उत्कर्ष” एवं “उन्मेष” का आयोजन हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 11:30 बजे भोपाल में रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार में इस तीन दिवसीय उत्सव का शुभारंभ करेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि उत्कर्ष उत्सव में देश के 36 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के लगभग 800 कलाकार लोक एवं जनजातीय प्रदर्शन कलाओं की सतरंगी छटा बिखेरेंगे। उत्सव का प्रसारण संगीत नाटक अकादमी के फेसबुक व यूट्यूब चैनल सहित संस्कृति विभाग के फेसबुक व यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। प्रमुख सचिव शुक्ला ने बताया कि उत्कर्ष उत्सव में शाम पांच बजे से रवीन्द्र भवन के सभागार में भारत के लोक-नृत्य और जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी।

New Delhi : आरोन हार्डी बने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के नए शेफील्ड शील्ड कप्तान

सैम व्हाइटमैन की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी, 2026-27 सीजन से करेंगे टीम की अगुवाईनई दिल्ली : (New Delhi) ऑलराउंडर आरोन हार्डी (All-rounder Aaron Hardie) को...

Explore our articles