spot_img
HomeBhopalBhopal : मुख्यमंत्री चौहान आज नागदा में, हो सकती है जिला बनाने...

Bhopal : मुख्यमंत्री चौहान आज नागदा में, हो सकती है जिला बनाने की घोषणा

भोपाल:(Bhopal ) मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज उज्जैन जिले के नागदा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। यह भी माना जा रहा हे कि नागदा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री नागदा को जिला बनाने की घोषणा भी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान गुरुवार को नागदा जाएंगे। मुख्यमंत्री विकास पर्व एवं हितग्राही सम्मेलन में शामिल होंगे। मुक्तेश्वर महादेव परिसर में सीएम की आमसभा होगी। यहां 261.14 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री द्वारा 92.62 करोड़ के 98 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 168.52 करोड़ रु. के 86 कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा।

इसी तरह खाचरौद नगर पालिका में 1.61 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण, सीसी कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री नागदा में रोड शो के माध्यम से आमजन से मिलेंगे।

सीएम कर सकते हैं जिला बनाने की घोषणा

नागदा जंक्शन उज्जैन जिले की दूरस्थ तहसील है। इस कारण लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए परेशान होना पड़ता है। इसके चलते नागदा को जिला बनाने की मांग लंबे समय से की जाती रही है। एक दिन पहले भी स्थानीय लोगों ने नागदा को जिला बनाने की मांग को लेकर नगर बंद का आयोजन किया था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान नागदा को जिला बनाने की घोषणा भी कर सकते हैं।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर