spot_img

Islamabad: इस्लामाबाद में मूसलाधार बारिश, इमारत की दीवार ढही, 11 की मौत

इस्लामाबाद:(Islamabad) पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के नून थाना क्षेत्र में पेशावर रोड पर बुधवार को मूसलाधार बरसात के दौरान एक इमारत की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका है।

इस्लामाबाद और रावलपिंडी शहर में मानसून की बरसात आफत बनकर आई है। दोनों शहर लगभग जलमग्न हैं। इस्लामाबाद औद्योगिक क्षेत्र I-9 के पुलिस अधीक्षक खान जेब के अनुसार, मशीनरी की मदद से 11 लोगों के शव मलबे से बरामद किए गए हैं। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के कार्यकारी निदेशक डॉ. इमरान सिकंदर के प्रवक्ता डॉ. मुबाशिर दाहा के अनुसार, उनके यहां 11 शव भेजे गए हैं। सभी मृतक मजदूर हैं। छह घायलों को भी लाया गया है। इनमें एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाकी लोग खतरे से बाहर हैं।

Explore our articles