spot_img

Dehradun: सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, 3 घायल

देहरादून:(Dehradun) जनपद के विकास नगर स्थित गांगरो के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें 01 महिला की मौत हो गई जबकि 03 लोग घायल हुए हैं।

बुधवार प्रातः 6:35 बजे एक अल्टो कार यू.के.-17 ए 2836 बैराटखाई मोटर मार्ग में ग्राम गांगरो के निकट अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन तब एक महिला दम तोड़ चुकी थी। घायलों को विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में कुल 04 सवार थे। तीनों घायलों को उपचार के लिए विकासनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रदेश में 15 जून से अब तक सड़क दुर्घटना में 42 लोगों को जान गंवानी पड़ी है और 147 घायल हुए हैं। 03 लोग मिसिंग है।

देहरादून जनपद में राष्ट्रीय राज मार्ग 707ए त्यूनी – चकराता मसूरी – टिहरी यातायात के लिए सुचारू है। 02 राज्य मार्ग और 43 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं। जिन्हें खोले जाने की कार्रवाई की जा रही है। शेष सभी एनएच, एसएच व ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारु हैं।

Explore our articles