spot_img

Jabalpur : तेज बारिश के कारण मढ़ई स्थित स्कूल की दीवार गिरी, एक महिला गंभीर घायल

जबलपुर:(Jabalpur ) मध्य प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ का प्रकोप देखने काे मिल रहा है। जिसके चलते कई अप्रिय घटनाएं घट रही है। जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में सोमवार रात तेज बारिश के कारण एक स्कूल की दीवार गिर गई। हादसे में एक महिला चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रांझी थाना पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला की गंभीर हालत में ईलाज जारी है।

जानकारी अनुसार सोमवार रात करीब दस बजे रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत मढ़ई स्थित एक स्कूल की दीवार गिर गई। इस दौरान वहां से गुजर रही एक महिला संध्या बाई (23 वर्षीय) दीवार गिरने से चपेट में आ गई और गंभीर रुप से घायल हो गई। थाना प्रभारी सहदेव साहू के मुताबिक देर रात सूचना मिली थी। सूचना पर रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण स्कूल की दीवार ढही है। जेसीबी की मदद से दीवार के मलबे को हटाया गया। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल में जुट गई है।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles