spot_img

Mumbai : महिला मित्र की हत्या का प्रयास,मामला दर्ज

मुंबई : पालघर के वाड़ा इलाके में एक शख्स ने अपनी 22 वर्षीय महिला मित्र की हत्या करने की कोशिश की।

पुलिस ने बताया कि महिला गर्भवती थी, और आरोपी व्यक्ति बच्चा नहीं चाहता था। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी के खिलाफ बृहस्पतिवार को भारतीय दंड संहिता और विभिन्न अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि वाडा तालुका के कोन गांव के रहने वाले आरोपी शख्स और महिला के जून 2022 से संबंध थे। महिला ने जब आरोपी से शारीरिक संबंध बनाने से इनकार किया, तब आरोपी ने महिला के घर पर बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया। और महिला जब गर्भवती हो गई तब आरोपी ने उससे गर्भपात करवाने के लिये कहा। आरोप है, कि सोमवार को आरोपी ने महिला को उसके घर से बाहर बुलाया और उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। बाद में महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

Explore our articles