अहमदाबाद: (Ahmedabad) तुर्किये में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे चार गुजराती विद्यार्थियों की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने शवों के शीघ्र मंगवाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।
बताया गया कि तुर्किये के किरेनिया में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में चार भारतीय छात्रों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने तुर्किये गए थे और छुट्टी के दिन घूमने निकले थे। मृतकों में दो छात्र और दो छात्राएं हैं। इनकी पहचान गुजरात के इनमें पोरबंदर के सोढाणा गांव के प्रताप कारावदरा, राणा कंडोरणा के जयेश आगठ, बनासकांठा जिले की वडगाम तहसील के भांगरोडिया की अंजली मकवाणा और वडोदरा के पृष्टि पाठक के रूप में हुई है। बनासकांठा जिले की भांगरोडिया गांव की अंजलि मकवाणा (21) तुर्किये में बीएससी और एमएलटी की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक होटल में मैनेजमेंट की नौकरी कर रही थी।
मृतकों के परिजनों ने शवों के शीघ्र मंगवाने की प्रशासन से गुहार लगाई है। बताया कि मृतक पुष्टि की मां तुर्किये में ही हैं, इसकी वजह से पुष्टि का अंतिम संस्कार तुर्किये में ही किया गया है।


