देहरादून: (Dehradun) राजधानी के ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के छात्र प्रत्यक्ष का एक घंटा सैंतालिस मिनट तक लगातार तबला वादन करने का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज हो गया है।
बारह वर्षीय प्रत्यक्ष ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र है। उसने पांच वर्ष की उम्र से ही तबला वादन शुरू कर दिया था। प्रत्यक्ष ने पिछले माह स्कूल के आडिटोरियम में तबले पर अपनी उंगलियां थिरकायीं,जिसे देखकर सभी हैरान थे। पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में प्रत्यक्ष ने यह कीर्तिमान बनाया। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उसका नाम दर्ज होने पर स्कूल और राजधानी के लोगों ने खुशी जताई है।


