spot_img

Bhopal: मप्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक आज से

भोपाल:(Bhopal) भारत निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधिमंडल आज सोमवार से आगामी पांच जुलाई तक भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेन्शन सेन्टर में वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में होने वाले विधानसभा निर्वाचन-2023 की तैयारी की समीक्षा करेगा। पहली बैठक प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन और पुलिस अधिकारियों के साथ होगी। इसके बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठकें होंगी।

प्रतिनिधिमण्डल की तीन जुलाई को इंदौर, भोपाल, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग और चार जुलाई को ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग अंतर्गत आने वाले जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक होगी। वहीं, पांच जुलाई को एनफोर्समेंट एजेंसी, आयकर एवं आबकारी विभाग, स्टेट जीएसटी, आरपीएफ, सीआईएसएफ, वाणिज्य कर विभाग सहित अन्य एनफोर्समेंट एजेंसी के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक होगी।

Explore our articles