spot_img

New Delhi: राष्ट्रपति आज से कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के प्रवास पर

नई दिल्ली:(New Delhi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से सात जुलाई तक कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के प्रवास पर रहेंगी। राष्ट्रपति आज मुद्देनहल्ली (Karnataka) में श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वो शाम को कर्नाटक राजभवन में पीवीटीजी के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी।

अगले दिन राष्ट्रपति हैदराबाद में अलूरी सीतारामा राजू की 125वीं जन्मशती समापन समारोह को संबोधित करेंगी। पांच जुलाई को राष्ट्रपति मुर्मू गोंडवाना विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। वह महाराष्ट्र के कोराडी (नागपुर) में भारतीय विद्या भवन के सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन करेंगी।

छह जुलाई को वो नागपुर के राजभवन में पीवीटीजी सदस्यों से संवाद करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन में नागरिक स्वागत समारोह में भी हिस्सा लेंगी। महाराष्ट्र सरकार ने उनके सम्मान में यह समारोह आयोजित किया है।

Ranchi : लापता बच्ची मामला : हाई कोर्ट ने गुमला पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, सीबीआई जांच के दिए संकेत

रांची : (Ranchi) गुमला से वर्ष 2018 (Gumla in 2018) में लापता हुई छह वर्षीय बच्ची के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand High...

Explore our articles