नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कारतूस मिलने का मामला सामने आ रहा है। आरोपी दिल्ली से मुंबई जा रही एक महिला यात्री के पास से 22 कारतूस बरामद हुए है।
डीसीपी एयरपोर्ट देवेश महेला ने बताया की यशी सिंह नाम की महिला को एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। उनके पास से जिंदा और खाली कारतूस के साथ हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कुल 19 लाइव राउंड और 4 इस्तेमाल किये हुए कारतूस बरामद किये गये हैं। इनका पूरा परिवार एक साथ यात्रा कर रहा था। यह भी पता चला की उनके पिता जो यूपी राज्य जीएसटी में पोस्टेड हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया की उनके पास वैध लाइसेंस है।
ये लोग कल सुबह एक जुलाई की सुबह 9:25 पर एयरपोर्ट के टर्मिनल दो पर पहुंचे थे। उसी दौरान इनके लगेज़ की जांच में कारतूस बरामद किया गया। डीसीपी का कहना है, की हालांकि इसे अभी भी सत्यापित करने की आवश्यकता है।
उसकी जांच की जा रही है। एयरपोर्ट पुलिस ने 25आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया है और जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 27 जून को अमरीश बिश्नोई नाम के एक हवाई यात्री के पास से भी छह जिंदा कारतूस बरामद किया गया था।


