spot_img

Jodhpur : आसाराम आश्रम से निकली युवती लापता

जोधपुर : शहर के पाल स्थित आसाराम आश्रम से निकली एक युवती लापता हो गई। उसका रविवार को तीसरे दिन भी पता नहीं चल पाया। उसकी बहन की तरफ से गुमशुदगी दर्ज करवायी गई है।

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि इस बारे में आसाराम आश्रम में रहने वाली आरती यादव की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। उसकी बहन 24 साल की अंजू यादव साथ यहां आश्रम में साथ रहती थी। वह 30 जून को आश्रम से दिन मेें निकल गई। उसकी तलाश करने पर भी वह नहीं मिली। इस पर अब बोरानाडा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से दोनों बहनें छत्तीसगढ़ रायपुर की रहने वाली है और काफी समय से आश्रम में ही रह रही है। अंजू यादव का आज तीसरे दिन भी पता नहीं चला है। उसकी तलाश की जा रही है।

Explore our articles