spot_img

Solan : जाली सिम बेचने पर सोलन के मोबाइल सिम विक्रेताओं पर केस दर्ज

सोलन : जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बाद शनिवार को सोलन के भी मोबाइल विक्रेताओं पर जाली सिम कार्ड जारी करने पर केस दर्ज किया गया है । सहायक निदेशक जनरल लीगल सर्विसेस अथॉरिटी शिमला द्वारा इस बारे शिकायती पत्र सोलन पुलिस को इस संदर्भ में प्राप्त हुआ।

इस शिकायती पत्र में ऐसे साथ मोबाइल सिम विक्रेताओं के नाम दिए गए हैं । जिन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सोलन, की पुलिस टीम ने दुर्गा टेलीकॉम शॉप नम्बर 11 देवघाट, सरताज ठाकुर कम्युनिकेशन, परवीन कम्युनिकेशन 1 राजगढ़ रोड, राकेश इलेक्ट्रॉनिकस लक्कड़ बाजार, एपेक्स कॉपी सेन्टर समीप बस स्टैंड, मोबाइल वर्ल्ड एंड गिफ़्ट गैलरी राजगढ़ रोड़ के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है ।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिमला से प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सोलन में धारा 420, 465 भारतीय दण्ड संहिता के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच जारी है ।

Doda : डोडा में तेज अभियानों के बीच वांछित आतंकवादियों के पोस्टर आए सामने

डोडा (Doda) : आतंकवाद विरोधी अभियान (Intensifying anti-terrorism operations) को तेज करते हुए डोडा जिले की पुलिस ने कई रणनीतिक स्थानों पर पोस्टर लगाए...

Explore our articles