spot_img

Jagdalpur : स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 4 जुलाई से

जगदलपुर: (Jagdalpur) छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर 4 जुलाई 2023 को 24 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल का शंखनाद बस्तर जिले में भी किया जाएगा। छग. प्रदेश स्वा.कर्मचारी संघ जिला शाखा के जिलाध्यक्ष एवं उपप्रान्ताध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ने जानकारी दी कि, शासन को स्वास्थ्य विभाग के नियमित एवं संविदा कर्मचारियों की समस्या के निदान हेतु निवेदन और आवेदन करने के पश्चात भी शासन द्वारा कर्मचारी हित में कोई सार्थक पहल नहीं की गई, जिसके कारण अनिश्चित कालीन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई से शुरू हो रही हड़ताल में स्वास्थ्य विभाग के अनियमित, सविंदा, एनएचएम, डीएमएफटी और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी शामिल रहेंगे। जिसके कारण मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय, सामुदायिक, प्राथमिक एवं उपस्वास्थ्य केंद्र में पूरी तहत से काम बंद रहेगा।

Explore our articles